फतेहाबाद: 78 साल बाद भी सड़क नहीं, गर्भवती को चारपाई पर ले जाना पड़ा


आगरा। आगरा के फतेहाबाद तहसील के निबोहरा क्षेत्र में स्थित गांव प्रतापपुरा नीचाखेड़ा में आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क नहीं बनी है। इसका खामियाजा गाँव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, खासकर गर्भवती महिलाओं को। हाल ही में प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक महिला को सड़क न होने की वजह से चारपाई पर लिटाकर एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा।

गाँव की पूजा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिजनों ने एम्बुलेंस को बुलाया। लेकिन कच्ची और खराब सड़क के कारण एम्बुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच सकी। मजबूरन, परिजनों और ग्रामीणों को पूजा देवी को चारपाई पर उठाकर करीब 500 मीटर दूर खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा।

गाँव में लगभग 40 घर हैं और 250 की आबादी है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन और गर्भवती महिलाएं भी इसी समस्या से जूझ रही हैं। बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। ग्रामीण पिछले 78 सालों से लगातार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क बनाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे गाँव से सामूहिक पलायन करने को मजबूर होंगे। इस विरोध में शिव सिंह, बहादुर सिंह, रामफूल, सरस्वती देवी, अनीता देवी, सीमा देवी और मिथलेश देवी सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।


डेंगू के 5 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने 27 घरों में लार्वा पाया

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights