आगरा: झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में महिला की मौत, आरोपी फरार


आगरा। आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया इलाके में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव पूरी रात क्लीनिक के अंदर चारपाई पर पड़ा रहा, जबकि आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से एटा की रहने वाली थी। उसकी शादी सुनील से हुई थी और उनके तीन बेटियाँ हैं। यह परिवार लगभग 15 दिन पहले ही जीवन नगर में किराए पर रहने आया था।

सुबह इस स्थिति में पूजा की डेड बॉडी चारपाई पर थी

रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रात करीब 11 बजे पूजा को पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह अकेले ही डॉक्टर रामजीलाल सोपा के क्लिनिक पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई।

सोमवार सुबह जब एक महिला दवा लेने क्लीनिक पहुंची, तो उसने पूजा का शव चारपाई पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर देखा कि क्लीनिक के अंदर ग्लूकोज की बोतलें, इंजेक्शन, दवाइयां और कुर्सियां बिखरी पड़ी थीं। आरोपी रामजीलाल सोपा, जो लंबे समय से क्लीनिक चला रहा था, घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

क्लीनिक के अंदर कुर्सी, दवाएं आदि मिली हैं
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights