आगरा: BSNL का 15 लाख का कॉपर केबल चुराने वाले 8 गिरफ्तार


आगरा। आगरा में BSNL के लाखों रुपये के कॉपर केबल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से लगभग 15 लाख रुपये कीमत की 325 मीटर कॉपर केबल बरामद हुई है। इसके अलावा, चोरी में इस्तेमाल किया गया एक हाइड्रा, मोबाइल फोन और अन्य औजार भी बरामद किए गए हैं।

BSNL के एसडीओ (टैक्स) यतेंद्र कुमार ने थाना रकाबगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि 20-21 सितंबर की रात को बालूगंज में चीलघर चौराहे से पीडब्ल्यूडी तिराहे के बीच डाली गई 325 मीटर लंबी अंडरग्राउंड कॉपर केबल चोरी हो गई थी।

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाईं। 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आगरा के केसर होटल के पास एक मजार के पीछे से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में मो. फैसल, राघवेंद्र कुमार, मो. वाहिद, मो. मुस्लिम, मो. शाहिद, आमिर, सागर और मो. असलम शामिल हैं।

पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने एक लाला नामक ठेकेदार के कहने पर चोरी की थी, जिसने खुद को BSNL का ठेकेदार बताया था। उन्होंने हाइड्रा मशीन से केबल निकलवाई और उसके 27 टुकड़े करके झाड़ियों में छिपा दिए थे। वे 22 सितंबर को केबल को बेचने जा रहे थे। पुलिस अब दिल्ली निवासी लाला की तलाश कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights