आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी


आगरा। आगरा में बुधवार रात करीब 10:30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल से एक युवक के यमुना नदी में कूदने की खबर से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान ताजगंज के महलबाग, खिन्नी निवासी मनोज के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम बच्चू प्रजापति है।

पुलिस के मुताबिक, मनोज ऑटो चलाता था। बुधवार रात को वह घर से निकला और इनर रिंग रोड पर यमुना नदी के पुल पर पहुँचा। इसी पुल पर उसका मोबाइल फोन, पर्स, घड़ी और ऑटो मिला है। घरवालों ने बताया कि घर से निकलने से पहले मनोज ने उनसे कहा था कि वह अब लौटकर नहीं आएगा और उसे ढूँढने की जरूरत नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि उसने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से मनोज का सामान जब्त कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

अगर किसी को भी मनोज के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें: 7668875874, 7060209764, 8126862433.

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights