Agra के IMA अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, देर शाम होगा विजेता का ऐलान


Agra के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान जारी है। सुबह शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी, जिसके बाद वोटों की गिनती होगी। देर शाम तक अध्यक्ष पद पर विजयी उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।

अध्यक्ष पद के लिए यह चुनाव तोता का ताल स्थित आईएमए भवन में हो रहा है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच कड़ा मुकाबला है। चुनाव में कुल 1722 डॉक्टर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव अधिकारी डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी और डॉ. ओपी यादव ने बताया कि मतदान के लिए डॉक्टर्स को अपना आईएमए रजिस्ट्रेशन नंबर और परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य है। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


ये पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

अन्य पदों पर चुनाव से पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. राजीव उपाध्याय ने निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

  • उपाध्यक्ष: डॉ. जितेंद्र चौधरी और डॉ. सीमा सिंह
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. मुकेश भारद्वाज
  • संयुक्त सचिव: डॉ. अश्वनी यादव और डॉ. करण रावत
  • सांस्कृतिक सचिव: डॉ. अमिता कुशवाहा
  • वैज्ञानिक सचिव: डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल
  • एडिटर: डॉ. अर्पिता सक्सेना
  • खेलकूद सचिव: डॉ. अशांक गुप्ता
लिस्ट में अपना नाम चेक करते डॉक्टर्स
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights