Agra के Jaitpur में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल


Agra के Jaitpur क्षेत्र के फतेहपुरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए Agra ले जाया गया है।

घायल की पहचान पारना निवासी मुकेश कुमार पुत्र नरेश कुमार के रूप में हुई है, जो जैतपुर में एक मोबाइल की दुकान चलाते हैं। घटना के समय वह अपनी बाइक से दुकान से घर लौट रहे थे।

सैनिक इंटर कॉलेज के पास इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक राहगीर ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल मुकेश को इलाज के लिए Agra ले गए। इस घटना की जानकारी Jaitpur Police को दे दी गई है, और Police मामले की जांच कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights