आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर आवारा गोवंश का आतंक, ग्रामीणों ने की गौशाला भेजने की मांग


आगरा। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास आवारा गोवंशों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुधवार देर शाम दर्जनों गोवंश बीच सड़क पर खड़े मिले, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई और कई बार हादसे होते-होते बचे।

ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या अब रोज की हो गई है। आवारा गोवंशों के कारण कई छोटे-बड़े सड़क हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों, जिनमें सुनील निषाद, विनोद कुमार, शैलेश कुमार, राम मोहन और प्रदीप कुमार शामिल हैं, ने बताया कि रात के समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने अब प्रशासन से इन गोवंशों को पकड़कर जल्द से जल्द गौशाला भेजने की मांग की है ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights