आगरा: खंदौली लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार


आगरा। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार तड़के एक महिला और उसके भतीजे से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना तब हुई थी जब फतेहपुर से रामबाग पहुँची सावित्री देवी और उनके भतीजे सुनील आवलखेड़ा जाने के लिए एक ऑटो में बैठे थे। ऑटो चालक और उसके साथी ने सुनसान जगह पर ऑटो रोककर चाकू और पेचकस के दम पर उनसे सोने के आभूषण और नकदी लूट ली थी।

घटना के बाद पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने सोमवार तड़के बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए सभी जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

लूट वाली घटना के बारे में पढ़े:- महिला और उसके भतीजे से ऑटो में लूट, बदमाशों ने चाकू-पेचकस से धमकाया

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights