आगरा: महिला और उसके भतीजे से ऑटो में लूट, बदमाशों ने चाकू-पेचकस से धमकाया


आगरा। आगरा में शनिवार तड़के एक महिला और उसके भतीजे से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फतेहपुर से ट्रेन से टुंडला पहुँची सावित्री देवी अपने भतीजे सुनील के साथ रात करीब दो बजे बस से रामबाग पहुँचीं। वहाँ से आवलखेड़ा जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो रिक्शा पकड़ा।

ऑटो में पहले से ही एक व्यक्ति बैठा था। रामदास कोल्ड स्टोरेज के पास पहुँचते ही चालक ने ऑटो को आबिदगढ़-खंदौली की ओर एक सुनसान रास्ते पर मोड़ दिया। इसके बाद चालक और उसके साथी ने चाकू और पेचकस निकालकर सावित्री देवी और सुनील को धमकाया।

बदमाशों ने सावित्री देवी से सोने की अंगूठी, दो चेन, कान के झुमके और दो हजार रुपए नकद लूट लिए। वहीं, उनके भतीजे सुनील से भी छह हजार रुपए छीन लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए।

पीड़ित करीब एक घंटे तक राहगीरों से मदद मांगते रहे। सुबह करीब चार बजे दौड़ लगा रहे कुछ युवाओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुँची और पीड़ितों को मुढ़ी चौकी ले गई। थाना खंदौली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights