आगरा: एमजी रोड पर जाम से निजात के लिए बड़ा अभियान, हटाए जा रहे पोल और ट्रांसफार्मर


आगरा। आगरा के एमजी रोड पर लंबे समय से चले आ रहे भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़े प्रयास शुरू हो गए हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार द्वारा ली गई बैठक के बाद, एमजी रोड पर सड़क चौड़ी करने, अनावश्यक पोल हटाने और मेट्रो की बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू हो गया है।

एमजी रोड पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। अब मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का काम जहां-जहां पूरा हो गया है, वहाँ से बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में मेट्रो अधिकारियों को पत्र भी लिखा था।

इसके साथ ही, सड़क के किनारे लगे अनावश्यक पोल और ट्रांसफार्मर भी हटाए जा रहे हैं। सुभाष पार्क से सेंट जोंस की तरफ आने वाले रोड पर फुटपाथ को चौड़ा किया जा रहा है और सड़क किनारे से 10 पोल हटा दिए गए हैं। इसके अलावा, दो ट्रांसफार्मर भी शिफ्ट कर दिए गए हैं। डीएम आवास के सामने काम पूरा होने पर बैरिकेडिंग हटाकर सड़क को सुगम बनाया जा रहा है।

सड़क किनारे लगे अनावश्यक पोल,ट्रांसफार्मर हटाए जा रहे हैं।
जहां मेट्रो का काम पूरा हो रहा है,वहां से बैरीकेडिंग हटाई जा रही है।
फुटपाथ तोड़कर सड़क चौड़ी की जा रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights