AGRA में हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, दीनदयाल इंटर कॉलेज सहित तीन टीमें बनीं विजेता


AGRA। AGRA में विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को आयोजित माध्यमिक जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (सत्र 2025-26) में जनपद के 12 विद्यालयों की बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में दीनदयाल इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर, केंट इंटर कॉलेज और विवेकानंद इंटर कॉलेज की टीमें विजेता बनकर उभरीं।

मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल मुकेश चंद अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी विकसित करता है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रबंधक सत्यदेव दुबे, तथा पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेश यादव ने भी खिलाड़ियों की सराहना की।

प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन धर्मेश यादव ने किया। क्रीड़ा शिक्षक दिवाकर सिंह और अन्य शिक्षकों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर लोकेंद्र दुबे, मोनू दुबे, चंद्रेश भगौर, हिमांशु शर्मा, आशीष पराशर, अजय चाहर, मोहित सोलंकी, रवि कुमार गर्ग, रवि कुशवाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights