AGRA:अछनेरा में बड़ा हादसा टला: ट्रक से बचने के चक्कर में स्वास्थ्य टीम की कार खेतों में घुसी


AGRA। अछनेरा के रूनकता-किरावली मार्ग पर स्थित रायभा रेलवे फाटक के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फतेहपुर सीकरी के गांव मई बुजुर्ग से वापस लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। गनीमत रही कि कार में सवार डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह सुरक्षित रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कार खेतों में घुसी, तो उसी समय एक किसान पास ही में बैठा हुआ था, और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना कुकथला पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

कार में सवार स्वास्थ्यकर्मी राहुल कुमार, प्रेम कुमार और कुणाल टीवी कैंप लगाकर वापस आगरा लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मोड़ पर अचानक ट्रक सामने आ गया, जिसके कारण चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खोकर गाड़ी खेतों में चली गई।

एसआई शिवम कुमार ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इस तीव्र मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, इसलिए यहाँ उचित साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights