आगरा में जूते पर GST 5% होने की खुशी, व्यापारियों ने निकाली ‘स्वर्णिम विजय यात्रा’


आगरा। केंद्र सरकार द्वारा जूते पर जीएसटी घटाकर पाँच प्रतिशत किए जाने के बाद, द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सोमवार को ‘स्वर्णिम विजय यात्रा’ निकाली। सैकड़ों जूता व्यापारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ हींग की मंडी स्थित फेडरेशन कार्यालय से धाकरान चौराहे तक मार्च किया। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें दलित और मुस्लिम संगठनों ने भी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों ने भी इस ऐतिहासिक अवसर में हिस्सा लिया और कहा कि इस फैसले से जूता व्यापार में आई गिरावट दूर होगी और इसमें सुधार की संभावना बढ़ गई है।

यात्रा का शुभारंभ यूपी कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के बेटे अभिनव मौर्य ने फेडरेशन कार्यालय में संस्थापक स्व. राजकुमार सामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया। यात्रा हींग की मंडी से होते हुए धाकरान स्थित नाथ कॉम्प्लेक्स पहुँची, जहाँ एक जनसभा आयोजित की गई।

GST कटौती को बताया बड़ी जीत

सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि यह सरकार से उनकी बहुत पुरानी मांग थी, जो एक साल के अथक प्रयास के बाद पूरी हुई। उन्होंने कहा, “यह फैसला गरीब व्यक्ति को भी अच्छी गुणवत्ता वाले जूते कम कीमत में उपलब्ध कराएगा। हम सभी व्यापारी सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।”

डवलपमेंट काउंसिल ऑफ फुटवेयर एंड लेदर इंडस्ट्री के चेयरमैन पूरन डावर ने इस निर्णय को अर्थव्यवस्था को गति देने वाला और महंगाई कम करने वाला एक सराहनीय कदम बताया। वहीं, राज्य मंत्री विजय शिवहरे ने फेडरेशन की ‘भूमि क्लस्टर’ की मांग को सरकार तक पहुँचाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा लाने का आश्वासन दिया। फेडरेशन के महामंत्री नरेंद्र पुरुस्नानी ने इसे डेढ़ वर्ष के संयुक्त संघर्ष की जीत बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

स्वर्णिम विजय यात्रा में सोल एसोसिएशन, कुटीर उद्योग, ट्रेडर्स, सभी दस्तकार संघ और जाटव महापंचायतों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मौजूद अन्य प्रमुख व्यक्तियों में प्रदीप पिप्पल, दिलप्रीत सिंह, विनोद सीतलानी, अजय महाजन, संजय अरोड़ा, रामनाथ डांग, जोगिंदर लूथरा, प्रदीप मेहरा, बाबूभाई, राजेश लालवानी, घनश्याम लालवानी, प्रमोद जैन, चांद दीवान, परवेज भाई और उस्मान भाई शामिल थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights