आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, शराबियों को टोकना पड़ा भारी; 5 गिरफ्तार, 2 फरार

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा इलाके में बुधवार रात एक दुकानदार को शराबियों को टोकना इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। शराब पी रहे कुछ आरोपियों ने दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं।


शराबियों को टोकना बना जानलेवा

किशोरपुरा पुलिया के पास रहने वाले अशोक कुशवाहा इलाके में कोल्डड्रिंक और जनरल सामान की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान के पीछे खाली जगह में अक्सर नशेबाजों का जमावड़ा लगता था। बुधवार रात करीब 9 बजे, उनके पड़ोसी अनिल, देशदीपक, सदाशिव, हरीओम और एक अन्य व्यक्ति वहां शराब पी रहे थे।

जब अशोक कुशवाहा ने इन शराबियों को टोका तो पहले हल्का विवाद हुआ और आरोपी वहां से चले गए। लेकिन, थोड़ी देर बाद सभी आरोपी फिर लौटे और दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। अशोक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर बुरी तरह हमला कर दिया। इसी दौरान, एक आरोपी ने डंडे से अशोक के सिर पर वार किया।


बेटों से भी मारपीट, अस्पताल में हुई मौत

सिर पर डंडा लगते ही अशोक सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग और परिवारजन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। उनके बेटे पवन और छोटू भी पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फिर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अशोक को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने अब तक अनिल, देशदीपक, सदाशिव, हरीओम और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अशोक के बेटे का कहना है कि दो हमलावर अब भी फरार हैं। पुलिस उनका भी सुराग लगाने में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद किशोरपुरा इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि पहले भी दुकान के पीछे शराबियों की शिकायत की गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब एक निर्दोष दुकानदार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights