Agra में ‘I Love Mohammad’ जुलूस मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


Agra के Mantola थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘I Love Mohammad‘ लिखे पोस्टर-बैनर लेकर जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने महिलाओं और बच्चों को इस जुलूस के लिए उकसाया था।

यह घटना पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के बावजूद हुई। बुधवार को इसी क्षेत्र में ‘I Love Mohammad‘ लिखे पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने तत्काल हटवा दिया था। इसके बाद गुरुवार को शांति समिति की बैठक भी हुई थी, जिसमें सभी ने किसी भी तरह का जुलूस न निकालने की सहमति दी थी।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दिन डीसीपी सिटी सोनम कुमार खुद मंटोला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात था। नमाज के बाद पुलिस ने सभी को शांतिपूर्वक रवाना कर दिया था।

लेकिन, शाम करीब चार बजे, पुलिस अधिकारियों के जाने के बाद, ढोलीखार इलाके से महिलाएं और बच्चे हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर-बैनर लेकर बाहर आ गए। वे नारे लगाते हुए मदीना तिराहे तक गए और फिर काजीपाड़ा की ओर मुड़ गए। गलियों में कुछ देर घूमने के बाद जुलूस खत्म हो गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो कोई नहीं मिला।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है और उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जो इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

आगरा में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्त जारी

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights