Agra में पल्लीवाल जैन महासभा ने धूमधाम से मनाया क्षमावाणी पर्व, वृद्धजन और त्यागी व्यक्तियों का हुआ सम्मान


Agra में अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की आगरा शाखा ने रविवार, 28 सितंबर, 2025 को महाराजा अग्रसेन सेवा भवन, लोहा मंडी में पल्लीवाल मेला, क्षमावाणी, वृद्धजन सम्मान, त्यागी वृत्ती सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन और रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

शाखा के महामंत्री प्रमेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत उद्योगपति विमलेश जैन और उषा जैन मारसंन्स द्वारा विधि-विधान से ध्वजारोहण कर की गई। इसके बाद बच्चों के लिए तीन वर्गों में शतरंज, मेहंदी और ड्राइंग-पेंटिंग जैसी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसका उद्घाटन श्री जगदीश चंद्र जैन, कमला नगर ने किया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन संतोष कुमार और जितेंद्र जैन परिवार ने किया, जबकि श्री जी के चित्र का अनावरण अशोक कुमार और अजय जैन ने तथा दीप प्रज्वलन विशंभर नाथ ग्रुप ने किया। अरुण जैन शास्त्री द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बाहर से आए अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा, श्रीमती सोमा जैन और श्रीमती रेखा जैन को त्यागी वृत्ती सम्मान, जबकि श्रीमती माया जैन और राहुल जैन (पश्चिम पुरी) को वृद्धजन सम्मान से सम्मानित किया गया। विशाल जैन (दीपक जैन मसालों वाले) को प्रथम और जगदीश चंद्र सतीश चंद्र जैन (नगर वाले) को द्वितीय प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

महिला मंडल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, श्रीमती ऋतु जैन एंड कंपनी ने समाज में हो रही कुरीतियों पर आधारित ‘लव जिहाद’ पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 108 दीपों से भव्य आरती भी की गई, जिसमें प्रमोद जैन और विजय जैन (कमला नगर) शामिल थे।

इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इनमें भाजपा राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया और एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रशांत गुप्ता प्रमुख थे।

रक्तदान शिविर और निशुल्क चिकित्सा कैंप

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर में लगभग 90 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही, एक निशुल्क चिकित्सा कैंप भी लगाया गया, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिला। कार्यक्रम का संचालन शाखा महामंत्री प्रमेन्द्र जैन ने किया।

उपस्थित प्रमुख सदस्य इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमान विमलेश जैन मारसंन्स, शिखर चंद जैन सिंघाई, डॉ जितेंद्र जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ तपेश जैन, महामंत्री महेश जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, संगठन मंत्री राहुल जैन एडवोकेट, संयुक्त मंत्री राहुल जैन, परिषद महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, पार्षद राकेश जैन, अशोक जैन पूर्व डिप्टी मेयर, शाखा अध्यक्ष रविंद्र जैन, विमल जैन, राकेश बजाज, अरुण जैन, दीपक जैन, अरविंद जैन, मनीष जैन, आलोक जैन, डॉ यतेंद्र जैन, अंकुश जैन, संदीप जैन, विशाल जैन, उमेश जैन, प्रवीण जैन, पंकज जैन, ऋषि जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, निर्मल जैन, सुरेंद्र जैन, मुकेश जैन, सुरेंद्र जैन, महिला मंडल की अध्यक्ष सची जैन, दीप्ति जैन, अरुण जैन, युवक मंडल के अध्यक्ष अंकित जैन, शुभम जैन, यामेश जैन और महिला मंडल की सदस्य श्रीमती वंदना जैन, ऋतु जैन, कामिनी जैन, भावना जैन, पूजा जैन, सोनिया जैन, चंचल जैन, वंदना जैन, पूजा जैन, अंजू जैन आदि शामिल थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights