Agra में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ‘मन की बात’ सुनी, जीएसटी कटौती को बताया ‘बचत उत्सव’


Agra में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 126वां संस्करण सुना। उन्होंने यह प्रसारण अकोला के मलपुरा गांव के बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘स्वदेशी अपनाओ’ और ‘खादी को प्रोत्साहित करो’ के संदेश पर जोर दिया। इसके उपरांत, उन्होंने मलपुरा और अजीजपुर के बाजारों का दौरा किया और व्यापारियों व आम लोगों से संवाद किया।

इस दौरान, उन्होंने जीएसटी की दरों में हाल ही में हुई कटौती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण देश की जनता को लाभ मिल रहा है और आगामी त्योहारों से पहले पूरे देश में ‘बचत उत्सव’ का माहौल है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।

एमपैक्स की सदस्यता ली

अपने दौरे के दौरान, मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मलपुरा में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (एमपैक्स) की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मौके पर 10 अन्य किसानों को भी एमपैक्स की सदस्यता दिलवाई।

इस अवसर पर प्रतिनिधि यशपाल राणा, देवेंद्र चाहर, अजय चाहर, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुख सिंह राजपूत, प्रमोद मित्तल, राजीव मित्तल, भूपेंद्र उपाध्याय, अशोक चाहर, फौरन सिंह राठौड़, प्रताप सिंह कुशवाह, सतेंद्र राजपूत, तोरन सिंह कुशवाह और लखन कुशवाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights