जनकपुरी महोत्सव: श्रीराम की बारात का मिथिला में भव्य स्वागत

आगरा। जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत आज प्रभु श्रीराम की बारात ने नगर भ्रमण के बाद मिथिला नगरी (कमलानगर) में प्रवेश किया। इस शुभ घड़ी का इंतजार नगरवासी घंटों से कर रहे थे। जैसे ही भगवान राम, माता सीता और उनके चारों भाइयों के स्वरूप जनकपुरी पहुंचे, पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। राजा जनक (राजेश कुमार अग्रवाल) और रानी सुनयना (अंजू अग्रवाल) ने अपने पुत्रों अनुराग अग्रवाल और पर्व अग्रवाल के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान से बारातियों का स्वागत किया।

बारात का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा, शंखनाद और मंगल ध्वनियों के साथ किया गया। माता सुनयना ने श्रीराम को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। यह सौभाग्य इस बार हिंदुस्तान में प्रसिद्ध रसोई रतन आटा के मालिक राजेश कुमार अग्रवाल और उनके परिवार को मिला है।

सुबह 9 बजे विजय गोयल हंडीवालों के आवास से शुरू हुई यात्रा, ब्रज रसायन स्वीट्स होते हुए दोपहर 12 बजे महाराजा अग्रसेन सेवा सदन पहुंची, जहां एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद बारात ने वहीं विश्राम किया। दोपहर 2 बजे तुलसी-सालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


जनकपुरी महोत्सव की खास बातें

  • जनक महल: इस साल का जनक महल जोधपुर शैली में बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
  • सुरक्षा व्यवस्था: पूरे क्षेत्र में 45 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। साथ ही, लगभग 200 स्वयंसेवक और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
  • नो-कार जोन: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम 6 बजे के बाद यह क्षेत्र नो-कार जोन रहेगा।
  • विशेष झांकियां: रंग-बिरंगी लाइटिंग और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी झांकियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
  • आगे का कार्यक्रम: शाम 7 बजे बारात पुनः सेवा सदन से जनक मंच के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ श्रीराम और उनके भाइयों के स्वरूप श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights