फतेहपुर सीकरी में युवक ने प्राचीन तालाब में कूदकर दी जान


आगरा। आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने प्राचीन तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने उसका शव तालाब से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान सीकरी निवासी तेज सिंह (लगभग 30 वर्ष, पुत्र कन्हैयालाल) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज सिंह अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकले और ग्वालियर दरवाजे के पास वाहन खड़ा करके सीधे तालाब में कूद गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों को तेज सिंह का शव मिला। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जाँच में पुलिस को पता चला है कि तेज सिंह पारिवारिक विवाद से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights