आगरा। आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार को हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल दिल्ली निवासी इंद्रजीत (50) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस हादसे में इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली।
यह हादसा बीते मंगलवार को तब हुआ था, जब इंद्रजीत अपने भाई जितेंद्र शर्मा, पत्नी दुर्गा और पुत्र अमन के साथ जैतपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आगरा-बाह मार्ग पर शालूवाई के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
इस दुर्घटना में कार में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।


































































































