आगरा में भाई की हत्या का आरोप पत्नी पर: CCTV में कैद हुई मारपीट, पति ने साली और बच्चों को भी बताया दोषी!

आगरा। आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बच्चों पर छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह वारदात बुधवार रात की है, और अब इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मृतक की बेटी ने दर्ज कराई शिकायत, मारपीट का आरोप

मृतक शंकर शर्मा की बेटी सोना शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में सोना ने अपनी चाची सोनू देवी और उनके मायके वालों – शिवम, दिनेश और उनके बच्चों पर मिलकर अपने पिता शंकर शर्मा की हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिवार के अनुसार, 23 जुलाई की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच शिवम और दिनेश ने शंकर शर्मा के साथ मारपीट की, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। जब शंकर शर्मा घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बेटी और परिवार को इस मारपीट के बारे में बताया। इसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई और उन्हें एसएन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पहले भी हुई थी मारपीट, अब हत्या का आरोप

परिवार का आरोप है कि सोनू देवी और उनके बच्चों ने पहले भी शंकर शर्मा के साथ मारपीट की थी, और इस बार तो उन्होंने हत्या ही कर दी। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सोनू देवी, शिवम, दिनेश और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस खेत में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है ताकि सभी साक्ष्य जुटाए जा सकें। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, और पुलिस आरोपियों की पहचान करने व उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights