आगरा में चलती कार से कूदी युवती, अस्पताल में भर्ती


आगरा। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवती चलती कार से अचानक कूद गई। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती पहले भगवान टॉकीज के पास स्थित उसके दफ्तर पर आई थी और वहाँ तोड़फोड़ की। इसके बाद उसने युवक से उसे घर छोड़ने की जिद की।

युवक उसे अपनी कार से अपने गांव लेकर जा रहा था। जैसे ही वे झील चौराहे पर पहुँचे, युवती अचानक चलती कार से कूद गई।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights