आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव मिला, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

आगरा। आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास झाड़ियों में एक युवती का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के गले में दुपट्‌टा बंधा है और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है, जो हत्या की ओर इशारा कर रहा है। उसके साथ जबरदस्ती किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।


सुबह भैंस चराने गई महिला ने देखा शव

अछनेरा के रेलवे फाटक 18 के पास कचौरा रोड पर सुबह एक महिला अपनी भैंसों को बांधने पहुंची थी, तभी उसकी नजर झाड़ियों में पड़ी एक युवती पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसे एक युवती की लाश मिली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई।


शरीर पर चोट के निशान, मुंह में कपड़ा ठूंसा

मृतका ने लाल रंग की कुर्ती और काले रंग की सलवार पहन रखी थी। उसके गले में दुपट्‌टा बंधा था और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। युवती के चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ जोर-जबर्दस्ती करने की कोशिश की गई, और फिर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

युवती के हाथ पर उसके नाम का एक टैटू बना है। उसका बैग भी शव के पास पड़ा मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पास में ही उसकी चप्पलें भी पड़ी मिली हैं। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है कि वह कहाँ की रहने वाली थी।

पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि मृतका की पहचान हो सके और हत्यारों तक पहुँचा जा सके।

और खबरें भी हैं…

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights