आगरा में दवा मार्केट पर छापा: नामी कंपनियों की नकली दवाएं मिलीं, 2 दुकानें और गोदाम सील

आगरा। आगरा के दवा बाजार में शुक्रवार शाम ड्रग विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दो दुकानों और उनके गोदामों पर छापा मारा। यह छापेमारी नामी फार्मा कंपनियों की शिकायत पर की गई थी कि उनके ब्रांड की नकली दवाएं बाजार में बेची जा रही हैं। इस कार्रवाई से पूरे दवा मार्केट में हड़कंप मच गया।


नकली दवाओं की शिकायत पर हुई कार्रवाई

ड्रग विभाग को शिकायत मिली थी कि आगरा में गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और मुबारक महल स्थित हेमा मेडिकल स्टोर पर नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बेची जा रही हैं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने खुद ड्रग विभाग को इस बारे में जानकारी दी थी।

शिकायत के बाद ड्रग विभाग ने एसटीएफ के साथ मिलकर चार टीमें बनाईं। टीमों ने हेमा मेडिकल स्टोर के मालिक नरेंद्र और बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की।


जांच में मिले कागजात पूरे, लेकिन स्टॉक ज्यादा होने पर सील

जांच के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर मालिकों के पास कागजात तो पूरे मिले, लेकिन उनके गोदामों में दवाओं का स्टॉक जरूरत से ज्यादा पाया गया। देर रात तक चली गहन जांच के बाद विभाग ने दोनों दुकानों और उनके गोदामों को सील कर दिया।

विभाग ने बताया है कि शनिवार को आसपास के अधिकारियों और स्टाफ को बुलाकर सील किए गए मेडिकल स्टोर और गोदामों की फिर से विस्तृत जांच की जाएगी। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि आगरा में नकली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।


और खबरें भी हैं…

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights