आगरा में रिश्ते का ‘घिनौना’ दाग: जीजा ने नाबालिग साली से 1 साल तक किया दुष्कर्म, 6 माह की गर्भवती होने पर खुला राज!

आगरा। आगरा के अछनेरा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके 35 वर्षीय जीजा ने लगभग एक साल तक दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता 6 माह की गर्भवती निकली।


जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे मजदूरी करके गुजारा करते हैं। आरोपी पीड़िता की बड़ी बहन का पति है। जब नाबालिग अपनी बहन के घर रहने गई, तब आरोपी ने उसकी बहन को जान से मारने और बंदूक से गोली मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला एक साल तक चला।


उल्टी होने पर खुला ‘काला सच’, पुलिस जांच में जुटी

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को सुबह उल्टियां होने लगीं। मां को शक होने पर उन्होंने महिला डॉक्टर से जांच कराई, जिसमें पता चला कि नाबालिग 6 माह की गर्भवती है। परिवार की पूछताछ पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में ले जाता था और बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म करता था।

पीड़िता की मां ने अछनेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights