Agra

आगरा में लापता जूता कारीगर का शव नाले में मिला, हत्या या हादसा की जांच


आगरा। आगरा के शाहगंज क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लापता जूता कारीगर रजत शर्मा का शव रविवार को एक नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शंकरगढ़ की पुलिया के पास नाले में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान केदार नगर निवासी रजत शर्मा के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार को उसके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी।

शाहगंज थाना प्रभारी बिरेश पाल गिरी ने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हादसा या हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि यह एक दुर्घटना हो सकती है, क्योंकि क्षेत्र में कई नाले खुले पड़े हैं और बारिश के दौरान पहले भी यहाँ कई लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारण का पता चल सके। फिलहाल, परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights