आगरा। उत्तर भारत की सबसे बड़ी और 148 साल पुरानी ऐतिहासिक रामबारात बुधवार को पूरे धूमधाम से निकाली गई। यह बारात शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई गुरुवार सुबह राजा जनक के दरबार यानी जनकपुरी पहुँची, जहाँ उसका भव्य स्वागत किया गया।
बारात की शुरुआत श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास बारहदरी से हुई, जिसमें इस बार 100 से अधिक झांकियां और 11 बैंड शामिल थे। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की झांकी चांदी के रथ पर विराजमान होकर निकली। लोगों को सबसे ज़्यादा इंतजार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों का था, जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रात भर सड़कों पर उमड़ी रही।
इस वर्ष की रामबारात में “ऑपरेशन सिंदूर” की थीम पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, परंपरा के अनुसार, सबसे पहले भगवान गणेश की झांकी निकाली गई, जिसके बाद अन्य झांकियों का सिलसिला शुरू हुआ।

शेषनाग के रथ पर सवार होकर निकली लक्ष्मण की झांकी,आगरा राम बारात में निकली शत्रुघ्न की झांकी
बग्घी पर निकले राजा दशरथ,चांदी के रथ में सवार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के स्वरूप,केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले-यह ऐतिहासिक दिन
राम बारात मार्ग पर जगह जगह पुलिस बल तैनात है
































































































