आगरा में सेना की जमीन पर राम मंदिर का मॉडल: बिना अनुमति रखे जाने पर सेना ने घेरा

आगरा। आगरा में लाल बहादुर शास्त्री चौराहे के पास एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना की A-1 लैंड पर बिना अनुमति के राम मंदिर का मॉडल रखे जाने पर सेना ने कड़ी आपत्ति जताई है। सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मॉडल को ग्रीन नेट से ढक दिया है और नगर निगम से अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराने की तैयारी कर रही है।

सीएम के दौरे से पहले रखी गई थी प्रतिमा

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अगस्त में मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले नगर निगम ने बिना अनुमति के सेना की जमीन पर कबाड़ से बना राम मंदिर का मॉडल रख दिया था। यह जमीन रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है और इसका रणनीतिक महत्व होता है। जब नगर निगम की टीम मॉडल को मजबूती देने के लिए चबूतरा बना रही थी, तभी सेना की टीम मौके पर पहुंची और काम रुकवा दिया।

सेना ने तत्काल जमीन खाली करने को कहा, लेकिन नगर निगम ने मॉडल नहीं हटाया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। नगर निगम ने इस मॉडल को G-20 समिट के दौरान कबाड़ से बनाया था, लेकिन डेढ़ साल से इसे रखने के लिए जगह नहीं मिल रही थी।

नगर निगम पर सीएम के सामने वाहवाही लूटने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम ने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले वाहवाही लूटने के लिए आनन-फानन में बिना सेना से अनुमति लिए यह मॉडल वहां रख दिया था। अब इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम की फजीहत हो रही है। इस घटना ने सरकारी विभागों के बीच समन्वय की कमी को भी उजागर किया है।


Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights