Agra News Today Indian Medical Association (IMA) की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब Dr. Harendra Gupta को मिली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी Dr. Yogesh Singhal को हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।
Tota ka Tal स्थित IMA भवन में हुए इस चुनाव में Dr. Harendra Gupta को 555 वोट मिले, जबकि Dr. Yogesh Singhal 280 वोट हासिल कर सके। हालांकि चुनाव में 1722 डॉक्टर्स को वोट देना था, लेकिन कम संख्या में ही वोट डाले गए।
चुनाव अधिकारी Dr. Ravindra Mohan Pachauri और Dr. OP Yadav ने बताया कि पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव
IMA अध्यक्ष Dr. Anup Dixit, पूर्व अध्यक्ष Dr. Mukesh Goyal और Dr. Rajiv Upadhyay ने बताया कि अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हो गया है।
- उपाध्यक्ष: Dr. Jitendra Chaudhary और Dr. Seema Singh
- कोषाध्यक्ष: Dr. Mukesh Bhardwaj
- संयुक्त सचिव: Dr. Ashwani Yadav और Dr. Karan Rawat
- सांस्कृतिक सचिव: Dr. Amita Kushwaha
- वैज्ञानिक सचिव: Dr. Diptimala Agarwal
- एडिटर: Dr. Arpita Saxena
- खेलकूद सचिव: Dr. Ashank Gupta


































































































