Agra News: त्योहारों पर मिलावट का खेल: खाद्य विभाग ने छापामार कर 873 किलो तेल सीज किया, दूध में मिले मक्खी-मच्छर

Agra News दिवाली और अन्य त्योहारों से ठीक पहले बाजार में मिलावट की बढ़ती आशंका के मद्देनजर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम लगातार सघन निरीक्षण कर रही हैबृहस्पतिवार को टीम ने शहर के छह प्रतिष्ठानों पर बड़ा छापा मारा और बड़े पैमाने पर घटिया और नकली खाद्य सामग्री को पकड़ा। इस कार्रवाई में 873 किलो सरसों और रिफाइंड तेल सीज किया गया, जबकि 670 किलो मिलावटी खोवा, दूध, बर्फी और पेठा नष्ट कराया गया

दूध में मिली गंदगी, मिठाई में दुर्गंध

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने छह प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर घटिया और नकली खाद्य सामग्री जब्त की। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत ₹1,88,000 आंकी गई है

निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला सामने आया। दूध के ड्रम की जांच करने पर उसमें मक्खी और मच्छर पड़े हुए मिले। इसके अलावा, अंगूरी पेठा और बर्फी में भीषण दुर्गंध रही थी, जिससे वे खाने के बिल्कुल योग्य नहीं थे। कई प्रतिष्ठानों पर गंदगी का अंबार थाशुरुआती जांच में ये सभी उत्पाद नकली और मिलावटी प्रतीत हो रहे थे, इसलिए 670 किलो खोवा मिश्रित दूध, रंगीन बर्फी और अंगूरी पेठा सहित सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया

इन प्रतिष्ठानों पर हुई बड़ी कार्रवाई

टीम ने कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।

  1. नवीन गल्ला मंडी: गंगा इंडस्ट्रीज से सरसों का तेल और रिफाइंड तेल मिलावटी पाया गया। यहाँ ₹23,000 का 148 किलो तेल और ₹26,000 का 200 किलो रिफाइंड सीज कर दिया गया
  2. देवरी रोड: मनीषा सिंह प्रतिष्ठान पर जांच में 400 किलो सरसों का तेल मिलावटी प्रतीत हुआ। ₹64,000 की कीमत के इस तेल को सीज किया गया
  3. जटपुरा: हरनाम सिंह के प्रतिष्ठान से मिलावटी 125 किलो खोवा (कीमत ₹23,000) और ₹31,000 का 500 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया गया
  4. हसनपुरा लोहा मंडी: मुन्ना केटरिंग सर्विस में बेसन मिलावटी पाया गया। टीम ने ₹15,000 की कीमत का 125 किलो बेसन सीज कर दिया
  5. जगदीशपुरा पुलिया: रामू पेठे वालों के यहाँ रंगीन बर्फी मिली, जिसमें दुर्गंध आ रही थी। ₹4,000 की 20 किलो बर्फी को नष्ट कराया गया
  6. विनय गुप्ता के प्रतिष्ठान: यहाँ 25 किलो अंगूरी पेठा खराब मिलादुर्गंध के कारण ₹2500 की इस सामग्री को नष्ट कराया गया

16 नमूने लैब भेजे गए, विधिक कार्रवाई की तैयारी

कुल मिलाकर, खोवा, पनीर, दूध, सरसों का तेल, रिफाइंड, रंगीन पेठा, और बेसन समेत विभिन्न सामग्री के 16 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैंमहेंद्र श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में फेल आने पर दोषी प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने जनता से अपील की है कि वे मिलावटी सामानों की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805533 पर कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में इस तरह की मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Agra News: BSA का शिकंजा: सेंट पैट्रिक्स, सेंट पीटर्स समेत कई प्रतिष्ठित स्कूलों को नोटिस, क्या रद्द होगी मान्यता?

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात में मारपीट से 1 की मौत; दूल्हा लापता

   Agra News सीता नगर से अलीगढ़ के अतरौली गई बारात में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट हुई, जिसमें दूल्हे के चचेरे भाई विनय की मौत हो गई और 12 से…

Agra Metro Security: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आगरा मेट्रो स्टेशन पर एंटी-टेरर मॉक ड्रिल; सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान

   Agra Metro Security दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट के बीच आगरा मेट्रो स्टेशन पर एंटी-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित हुई। कैप्टन ने संदिग्ध आतंकी की भूमिका निभाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights