आगरा। आगरा के केके नगर में सड़क पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां लोगों ने 80 फीट की सड़क को घेरकर मकान बना लिए थे, जिससे सड़क की चौड़ाई 50 फीट से भी कम रह गई थी। लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने 6 ऐसे मकानों को चिह्नित किया है, जिन पर लाल निशान लगा दिए गए हैं।
यह मामला IGRS (Integrated Grievance Redressal System) के माध्यम से मिली शिकायत के बाद सामने आया है। जांच में पता चला कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मुख्य सड़क पर अवैध निर्माण कर लिया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर अवर अभियंता हरिओम प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुँचे और सभी अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मुख्य मार्गों और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन भवनों पर लाल निशान लगाए गए हैं, उनके स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाया गया, तो नगर निगम स्वयं कार्रवाई करेगा।



पार्श्वनाथ पंचवटी सोसाइटी में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

हिंदू महासभा ने शुरू किया अभियान, इमाम को तिरंगा और संदेश देने पर अड़ी मीरा राठौर
































































































