आगरा में मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 80 टन ग्रेनाइट से भरा ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर पलटा


आगरा। आगरा में रविवार को मथुरा हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया। वाटर वर्क्स चौराहे के पास दो वाहनों की भीषण टक्कर हुई, जिससे एक 80 टन ग्रेनाइट से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा घुसा। दूसरा वाहन हाईवे पर ही पलट गया, जिससे लंबा जाम लग गया।

हादसे के दौरान 18 चक्का ट्रेलर पलटने से हाईवे की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई, जिससे मथुरा से रामबाग की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्रेन के पट्टे टूटने से बढ़ा ट्रैफिक जाम

दुर्घटना के बाद, ग्रेनाइट से भरे भारी भरकम ट्रेलर को हटाने के लिए दो क्रेनों को बुलाया गया। लेकिन, अत्यधिक वजन के कारण दोनों क्रेनों के पट्टे टूट गए, और वाहन को हटाया नहीं जा सका। इससे हाईवे पर जाम और बढ़ गया।

इस हादसे में एसएफसी वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने बताया कि घायल चालक का इलाज चल रहा है, और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights