आगरा में शटर तोड़कर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी


आगरा। आगरा में बंद दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गैंग का शनिवार को पर्दाफाश हुआ है। थाना रकाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस गैंग के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई लगभग 2 लाख रुपये की नकदी, एक ई-रिक्शा और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने कुछ दिन पहले शिवाजी मार्केट के काजीपाड़ा में लवीना गारमेंट्स का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें वे कैश काउंटर से पैसे चुराकर ले गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास एक खंडहर में बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान एक बदमाश ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने 1,71,710 रुपये की नगदी, एक ई-रिक्शा और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग के पकड़े जाने से क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा हुआ है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights