Agra

फतेहाबाद-बाह मार्ग पर हादसा, कुत्ते से टकराकर दो बाइक सवार घायल


आगरा। आगरा के फतेहाबाद-बाह मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खंडेर गांव के पास हुआ, जब उनकी बाइक अचानक एक कुत्ते से टकरा गई, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।

घायलों की पहचान बाह के बरुअन पुरा निवासी राकेश सिंह (पुत्र तिलक सिंह) और रामेश्वर सिंह (पुत्र ज्योति प्रसाद) के रूप में हुई है। ये दोनों फिरोजाबाद के नगला चूरा से एक गमी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया, जिसने घायलों को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights