आगरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई भाकियू महाशक्ति, बांटी राहत सामग्री


आगरा। आगरा के बाह क्षेत्र में चंबल और यमुना नदियों में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति सामने आई है। संगठन ने जनपद आगरा से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित रामपुर चंद्र सैनी, गगनकी और बटेश्वर गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्रवण सिंह भदोरिया, प्रदेश महासचिव रविंद्र यादव और जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने एक ट्रक भरकर कंबल, आटा, कपड़े, तेल, साबुन, चावल, गेहूं, साड़ियां, बिस्तर, चप्पल, बिस्कुट, चीनी, आलू और दाल जैसी आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।

राहत वितरण कार्य में मेरठ मंडल मुख्य संयोजक नरेश प्रजापति, युवा जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंह, जिला प्रभारी दिनेश सिंह भदोरिया, तहसील प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदोरिया, बाह तहसील उपाध्यक्ष मोहन सिंह भदोरिया, सुंदर सिंह, अंशु सिंह, नरेंद्र सिंह, सुमित जादौन, बंटी सिंह लोधी और धर्म सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

संगठन के नेताओं ने कहा कि वे प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के लिए पुख्ता इंतजाम करने की अपील की।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights