बटेश्वर में यमुना नदी में डूबा युवक, देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


आगरा। आगरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बटेश्वर में यमुना नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। देर रात तक गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, इरादतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करोधना कला निवासी मानवेंद्र (35) पुत्र अशोक रघुवंशी अपने साथी अजय पुत्र मुरारी लाल के साथ बटेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद, वह शाम करीब 7 बजे यमुना नदी में स्नान करने उतरे, लेकिन नदी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए।

घटना होते ही वहाँ मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, जो देर रात तक जारी रही। फिलहाल, रेस्क्यू टीम की मदद से भी खोजबीन की जा रही है।

मानवेंद्र विवाहित हैं और उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनका परिवार खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी बटेश्वर पहुंच गए हैं। इस दुखद घटना के बाद, ग्रामीणों ने प्रशासन से बटेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights