आगरा में भाजपा पार्षद के चाचा पर हमला, जिम ट्रेनर और साथियों ने लाठी-डंडों से पीटा


आगरा। आगरा के थाना एत्माउद्दौला के पीलाखार में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक जिम ट्रेनर और उसके साथियों ने भाजपा पार्षद के चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दबंग हाथों में लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं।

यह मामला नगला बिहारी निवासी खुशीराम ने दर्ज कराया है, जो भाजपा पार्षद विजय वर्मा के चाचा हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने 9 साल के नाती वरदान को स्कूल से लेकर लौट रहे थे। पीलाखार पुलिया के पास एक युवक ने रास्ते में बाइक खड़ी कर रखी थी, जिससे निकलने में परेशानी हो रही थी। जब उन्होंने बाइक हटाने के लिए कहा, तो युवक भड़क गया और उसने अपने साथियों को बुला लिया।

हाथ में लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं युवक।

आरोपियों ने खुशीराम पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने नाती को भी जान से मारने की धमकी दी। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर बिल्ला यादव सहित तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीटने के बाद बाइक लेकर लौट रहे आरोपी युवक।
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights