आगरा-बाह हाईवे पर सड़क धंसी, वाहनों का आवागमन प्रभावित


आगरा। आगरा-बाह हाईवे पर बाह कस्बे के पास भदावर स्कूल के सामने सड़क धंस गई है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। भूमिगत पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव होता रहता है, जिससे सड़क की नींव कमजोर हो गई और वह धंस गई। ग्रामीण संजू भदौरिया, अशोक कुमार, रामदास, हरिओम और पप्पू ने नगर पालिका प्रशासन से तुरंत लीकेज को ठीक कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इन गड्ढों से बचने की कोशिश में बड़े हादसे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है ताकि लोगों को हो रही परेशानी खत्म हो सके।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

One thought on “आगरा-बाह हाईवे पर सड़क धंसी, वाहनों का आवागमन प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights