डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी


आगरा। आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चारों ओर गंदगी, अव्यवस्थाएं और सुविधाओं की कमी मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीएम ने एक मरीज को पीठ पर ले जाते देख सीएमएस से तुरंत जवाब मांगा।

यह निरीक्षण उस वक्त हुआ, जब अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ हो रहा था, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

मरीज को पीठ पर ले जाकर तीमारदार

निरीक्षण के दौरान, डीएम ने एक मरीज को फर्श पर बैठे हुए देखा। जब उन्होंने पूछा तो पता चला कि मरीज को पैर में चोट लगी है, लेकिन व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी। इस पर डीएम ने तुरंत व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई और मरीज को उस पर बैठाकर इलाज के लिए भेजा।

जब सीएमएस डॉ. राजेंद्र अरोरा निरीक्षण में उनके साथ चलने लगे, तो डीएम ने उन्हें वापस कार्यक्रम में जाने के लिए कहा और खुद अकेले ही पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों, इंटर्न और नर्सों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान, एक व्यक्ति को अपने भाई को पीठ पर ले जाते देख डीएम ने फिर से नाराजगी जाहिर की।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था और गंदगी को लेकर नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights