पीएम मोदी के जन्मदिन पर फतेहपुर सीकरी में लगा स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के स्वास्थ्य पर रहा जोर


आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ की थीम पर आधारित इस शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई।

इस शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की कई तरह की जाँचें की गईं। साथ ही, महिलाओं से संबंधित रोगों की जाँच के लिए अलग से स्टॉल भी लगाए गए। जाँच के बाद, चिकित्सकों ने महिलाओं को ज़रूरी सलाह दी और मुफ्त में दवाएं भी वितरित कीं। इसके अलावा, शिविर में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धार, मध्य प्रदेश से प्रसारित हो रहे प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को भी सुना। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, पूर्व चेयरमैन त्रिलोकचंद मित्तल, विलसन कुशवाहा, केंद्र अधीक्षक डॉ. राजकमल, पवन सोलंकी और मुरारी लाल कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights