आगरा में युवक की संदिग्ध मौत, शौच के बाद बिगड़ी हालत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


आगरा। आगरा के बाह थाना क्षेत्र के कोट का पूरा गांव में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 30 वर्षीय संजय शौच के लिए घर से बाहर गया था। वापस आकर जब वह चारपाई पर लेटा, तो उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा।

परिजनों ने तुरंत संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना बाह पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। संजय, जो मौजीराम का पुत्र था, उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights