Agra

पिनाहट में मॉर्निंग वॉक कर रहीं बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने गले से छीनी सोने की चेन


आगरा। आगरा के पिनाहट में पिढौंरा थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गाँव में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। बाइक पर सवार दो बदमाश 75 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

घटना सुबह करीब 6 बजे हुई, जब कमला देवी गाँव में मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। तभी पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीन ली। इस दौरान कमला देवी सड़क पर गिर गईं और उन्हें चोटें आईं।

घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पिढौंरा के थाना अध्यक्ष बृजेश गौतम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights