आगरा कमिश्नरेट की SOG और सर्विलांस सेल भंग, इनामी बदमाश के सरेंडर से पुलिस कमिश्नर नाराज?


आगरा। आगरा में पुलिस कमिश्नर ने अपनी एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और सर्विलांस सेल को भंग कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत 14 पुलिसकर्मियों को पूर्वी जोन में भेजा गया है, जबकि 9 को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। चर्चा है कि पुलिस कमिश्नर की इस सख्ती की वजह सिकंदरा के इनामी अपराधी फारुख का गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर करना है। फारुख एक ज्वेलर हत्याकांड में फरार चल रहा था। हालांकि, अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं।

आगरा कमिश्नरेट में नगर, पूर्वी और पश्चिमी – तीन जोन हैं, जिनकी अपनी-अपनी एसओजी और सर्विलांस सेल मौजूद हैं। इसके अलावा, एक केंद्रीय एसओजी और सेल पुलिस कमिश्नर के अधीन भी काम कर रही थी, जिसके प्रभारी जैकब फर्नांडिस थे।

पिछले दिनों थाना सिकंदरा में एक ज्वेलर से लूट और हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश फारुख ने पुलिस की तलाश के बीच अचानक कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इस घटना से पहले, पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अमन को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। तभी से फारुख की तलाश जारी थी।

सूत्रों के अनुसार, फारुख के सरेंडर करने के बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार काफी नाराज़ थे। माना जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते ही उन्होंने अपनी एसओजी और सर्विलांस सेल को भंग करने का फैसला लिया है।

हालांकि, पुलिस आयुक्त ने इस कारण को खारिज करते हुए कहा है कि हर जोन की अपनी एसओजी और सेल है, जिसकी निगरानी डीसीपी करते हैं। अपराध होने पर थाना पुलिस भी काम करती है, इसलिए जोन के अलावा एक अलग से केंद्रीय एसओजी की आवश्यकता नहीं थी। इस स्थानांतरण का आदेश अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने जारी किया है, क्योंकि एक जोन से दूसरे जोन में तबादला करने का अधिकार उन्हीं के पास होता है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights