बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का आगरा दौरा, 6 सितंबर को देंगे प्रवचन


आगरा। बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 सितंबर को आगरा आ रहे हैं। वह यहां तारघर मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भक्तों को प्रवचन देंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को पंडाल के लिए भूमि पूजन विधि-विधान से किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम गणेश पूजा के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ। आयोजकों ने आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बागेश्वर बालाजी धाम की विशेष पूजा भी की गई। इसके तुरंत बाद पंडाल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

20 हजार भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था

कार्यक्रम संयोजक पुष्कल गुप्ता ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 सितंबर को शहरवासियों को आशीर्वाद देंगे। इस दिन आगरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। पंडाल में करीब 20,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम लगभग दो घंटे का होगा और भक्तों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन की मदद से लगभग 500 वॉलंटियर्स लगाए जाएंगे। ये वॉलंटियर्स अलग-अलग रास्तों पर वाहनों को रोकने और डायवर्ट करने का काम करेंगे। जो लोग पंडाल के अंदर नहीं आ पाएंगे, उनके लिए बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि वे भी कार्यक्रम देख और सुन सकें।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य आयोजक पुष्कल गुप्ता, उनकी माता साधना गुप्ता, दिव्यांशु, नीरज, डॉ. संजीव वर्मा, महेंद्र सिंह और रवि कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights