आगरा में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने पिता और सौतेली मां पर लगाया हत्या का आरोप


आगरा। आगरा के कुबेरपुर हाईवे स्थित नगला रामबक्स निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव यमुना किनारे मिला, जिसके बाद उसके बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतका की पहचान शर्मिला देवी उर्फ सांमरी (55) के रूप में हुई है। वह अपने पति वीरेश्वर सिंह यादव के साथ शास्त्रीपुरम आवास विकास कॉलोनी में रहती थीं।

करोड़ों की संपत्ति को लेकर था विवाद

मृतका के बेटे का आरोप है कि उसके पिता वीरेश्वर सिंह ने करीब सवा साल पहले 26 वर्षीय नीलम देवी से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से ही पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसकी मां से मारपीट करते थे। बेटे का कहना है कि उनके पिता ने उसकी मां से करोड़ों की संपत्ति जबरन अपने नाम करा ली थी, जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां 27 अगस्त से घर से गायब थीं और उनके गायब होने की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं दी गई थी। 30 अगस्त को ताजगंज क्षेत्र की तोरा चौकी के पास यमुना किनारे शर्मिला देवी का शव मिला, जिसे पुलिस ने लावारिस मानकर मोर्चरी भेज दिया था।

गुमशुदगी दर्ज कराने के समय पर संदेह

परिजनों में शक तब गहराया जब उन्होंने पाया कि शाम करीब 5:05 बजे पिता ने थाना जगदीशपुरा में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, जबकि उनका शव दोपहर 3 बजे ही मिल चुका था। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता वीरेश्वर सिंह और सौतेली मां नीलम देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights