आगरा में नेशनल स्पोर्ट्स डे पर स्केटिंग प्रतियोगिता, 240 बच्चों ने दिखाया हुनर


आगरा। नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर सेंट फेलिक्स नर्सरी स्कूल में एक रोमांचक स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संयुक्त आयोजन आगरा काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन, आशीष स्पोर्ट्स अकादमी और आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें 3 से 10 वर्ष की आयु के लगभग 240 बच्चों ने हिस्सा लिया।

108 बच्चों ने जीते गोल्ड मेडल

इस प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 108 बच्चों को गोल्ड मेडल, 80 को सिल्वर और बाकी प्रतिभागियों को ब्रॉन्ज मेडल व पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेवरेन्ड फादर लुईस जेस (प्रिंसिपल), मनोज शर्मा (महासचिव, एआरएसडब्ल्यूए) और अजय यादव मौजूद रहे। आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. आशीष सिंघल ने बताया कि स्केटिंग जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और फिटनेस की आदतें विकसित करती हैं।

इस अवसर पर सभी कोच और अधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, आशीष स्पोर्ट्स अकादमी की तीसरी यूनिट का भी फतेहाबाद में उद्घाटन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मुदित कुशवाहा, सलाहकार रोहित राजपूत सहित सौम्या, कशिश, तुषार ठाकुर, मनीष चौहान, केशव बघेल, शिव शंकर यादव, प्रशांत शर्मा, मनोज तोमर, सौरभ आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights