Agra

आगरा में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक भाई की मौत; बाइक में लगी आग


आगरा। आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र में शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नौनी प्याऊ के पास एक तेज रफ्तार इको कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई।

यह दुर्घटना शनिवार शाम करीब 6:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, जगनेर की तरफ से एक इको कार आगरा की ओर जा रही थी, जबकि जगनेर की ओर जा रहे बाइक सवार दो सगे भाई उसकी चपेट में आ गए। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे में बाइक सवार बूंदा (45) पुत्र रामचरन निवासी झींटपुरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका छोटा भाई दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जगनेर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बूंदा को मृत घोषित कर दिया। दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद बाइक और इको कार, दोनों में आग लग गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights