आगरा में चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’: एक रात में तीन घरों से लाखों का माल साफ, CCTV में कैद हुए लुटेरे!

आगरा। आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में चोरों ने एक रात में तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए। हंस गोपेश्वर टाउन कॉलोनी में चोरों ने डॉ. सुभाष शर्मा के बंद मकान से नकदी और लाखों के जेवर साफ कर दिए। इसके साथ ही, पड़ोस के दो घरों से बाइक भी चोरी हो गईं। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


डॉ. शर्मा का घर सूना पाकर किया ‘हाथ साफ’

घटना उस समय हुई जब डॉ. सुभाष शर्मा अपनी पत्नी के साथ मुंबई में बेटे के पास गए हुए थे और उनका मकान खाली था। चोरों ने उनके बंद मकान का मेन गेट तोड़कर घर में घुस गए और वहां रखी नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवर चुरा लिए।


दो बाइकों पर भी किया ‘हाथ साफ’, पुलिस गश्त पर सवाल

चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने डॉ. शर्मा के पड़ोस में रहने वाले रोशन लाल और राजीव शर्मा के घरों के बाहर खड़ी बाइक भी चुरा लीं। सुबह जब लोगों ने डॉ. शर्मा के घर का टूटा ताला देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती और धनौली प्रभारी कभी गांव में गश्त के लिए नहीं आते, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights