आगरा स्टेशन पर भीख मांग रही युवती की ‘रुला देने वाली’ कहानी: प्यार में मिला ‘धोखा’, प्रेमी ने साथी संग स्टेशन पर छोड़ा!

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा कर रहीं दो युवतियों की दर्दनाक कहानी सामने आई है। शादी के सपने संजोकर अपने प्रेमियों के लिए घर छोड़ने वाली इन युवतियों को इतना बड़ा धोखा मिला कि अब वे पिछले 18 दिनों से रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने को मजबूर हैं। बुधवार को दोनों ने डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।


एक कॉल ने बदली जिंदगी, प्यार में मिला ‘गहरा घाव’

महोबा निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसके मोबाइल पर शमसाबाद, आगरा निवासी एक युवक की अनजान कॉल आई थी। शुरुआत में गलत नंबर बताकर कॉल काटने के बाद, युवक बार-बार कॉल करने लगा और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी का वादा किया और उसे 28 फरवरी को महोबा से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया। वे गुजरात में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां तीन महीने तक युवक ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे दर्द की दवा बताकर गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद वह उसे राजस्थान के मेहंदीपुर लेकर आ गया।


स्टेशन पर छोड़कर ‘फुर्र’ हुए प्रेमी, घर वालों ने भी भगाया

मेहंदीपुर से फिर से डेढ़ महीने की गर्भवती होने पर आरोपी युवक उसे आगरा लेकर आ गया। यहां उसका चचेरा भाई भी कानपुर की एक महिला के साथ मिला। दोनों भाइयों ने युवतियों को होटल में कमरा बुक करने की बात कहकर आगरा कैंट स्टेशन पर बैठाया और फिर लौटकर वापस नहीं आए। उन्होंने अपने फोन भी बंद कर लिए।

पीड़िता ने हिम्मत कर आरोपियों के बताए पते पर शमशाबाद स्थित उनके गांव पहुंची, तो वहां परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने शमशाबाद पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब दोनों युवतियां पिछले 18 दिनों से आगरा कैंट स्टेशन पर भीख मांगकर अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights