आगरा मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे और बस स्टेशन तक पहुंचने के लिए बनेंगे 8 फुटओवर ब्रिज

आगरा। आगरा मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए सड़कों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 8 फुटओवर ब्रिज (FOB) बनाने की घोषणा की है, जो सीधे मेट्रो स्टेशनों को इन प्रमुख परिवहन केंद्रों से जोड़ेंगे। इस कदम से यात्रियों को सड़क पार करने की दिक्कत से निजात मिलेगी।

कहां-कहां बनेंगे फुटओवर ब्रिज?

ये फुटओवर ब्रिज पहले और दूसरे कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनों पर बनाए जाएंगे।

  • पहले कॉरिडोर पर (3 FOB): ISBT, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन पर ये एलिवेटेड FOB बनाए जाएंगे।
  • दूसरे कॉरिडोर पर (5 FOB): आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन पर भी FOB बनाने का काम होगा। आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन को दोनों कॉरिडोर को जोड़ने वाले जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

अक्टूबर से चलेगी ताजमहल से आरबीएस तक मेट्रो

आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताजमहल के पूर्वी गेट से सिकंदरा तक और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक तैयार किया जा रहा है। फिलहाल मेट्रो का संचालन ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मंदिर तक हो रहा है। इसके आगे के स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी और आरबीएस कॉलेज का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि अक्टूबर तक ताज ईस्ट गेट से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

फिलहाल, मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम है, लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि जब पहले कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा और यात्री सीधे प्रमुख स्टेशनों से जुड़ पाएंगे, तो मेट्रो की सवारी करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी।


Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights